13 साल की मासूम का ताऊ ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पति का मर्डर कर जेल में है मां

3Views
13 साल की मासूम का ताऊ ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पति का मर्डर कर जेल में है मां
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGEताऊ ने नाबालिग का किया रेप।

कानपुर: जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 41 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी सगी 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का गम्भीर आरोप है। ये शिकाचत पीड़िता के बाबा ने खुद पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ताऊ (चाचा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पति की हत्या मामले में मां को जेल

पीड़िता किशोरी पिछले चार सालों से अपने बुजुर्ग दादा के साथ रह रही थी। चार साल पहले एक क्रूर घटना ने उसके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया था। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति (बच्ची के पिता) की हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया और वह फिलहाल जेल में बंद है। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अनाथ-सी बच्ची दादा की देखरेख में पल रही थी। घर में दादा, आरोपी ताऊ और कुछ अन्य सदस्य रहते थे।

एक साल पहले भी की थी कोशिश

घटना के बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह पहली बार नहीं था। पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले भी आरोपी ताऊ ने नशे की हालत में उसके साथ ऐसे ही गलत हरकत करने की कोशिश की थी। बच्ची ने जोरदार विरोध किया और दादा से शिकायत की। दादा ने बेटे को कड़ी फटकार लगाई और मामला दब गया। लेकिन इस बार अपराध इतना संगीन था कि दादा ने खुद इंसाफ की गुहार लगाई।

अकेले पाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को मासूम किशोरी के दादा बाजार सामान खरीदने गए हुए थे। घर में बच्ची अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ताऊ घर में दाखिल हुआ। बच्ची को अकेला पाकर उसने उसका मुंह दबाया और विरोध के बावजूद उसके साथ बलात्कार किया। अपराध के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। डरी-सहमी बच्ची ने जैसे-तैसे पड़ोसियों को घटना बताई। पड़ोसियों ने दादा को सूचित किया। इसके बाद दादा ने खुद बेटे के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को बर्रा के कर्रही गांव से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply