आरोपी जुबैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पीड़िता को पैसों और मकान का लालच देते हुए धर्मांतरण करने को बोला था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू नाबालिग के साथ एक मुस्लिम युवक ने जबरन करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने और फिर तमंचे के बल पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं युवक ने मस्जिद के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर मकान दिलाने का लालच नाबालिग को दिया। ये सब तब सामने आया, जब पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने 6 के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि पीड़िता के पिता ने अपनी पत्नी यानी लड़की की मां को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी जुबैर और लड़की की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी जुबैर के परिवार के चार और सदस्यों की तलाश है। मामला थाना मझोला का है।
पिता के ड्यूटी जाने पर आरोपी आता था घर
दरअसल, शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र मे रहता है। उसके परिवार में पत्नी, बेटी (16) और 2 बेटे हैं। घर के सामने ही जुबैर का घर है, वो भी अपने परिवार के साथ रहता है। पिता जब ड्यूटी पर चले जाते तब जुबैर और उसका परिवार उसके घर आया जाया करता था।
पीड़ित की पत्नी को फंसाकर बनाए नजायज संबंध
आमने-सामने रहने की वजह से पहले बोलचाल और फिर दोनों परिवार आपस में घुल मिल गए। बस इसी का लाभ उठाकर जुबैर ने पीड़ित की पत्नी को फंसाकर उससे नाजायज संबंध बनाए। मामला यहीं नहीं रुका जुबैर उसके बच्चों को लालच देकर धर्मान्तरण कर मुस्लिम बनने को बोलता था।
आरोपी ने बनाए कई आपत्तिजनक वीडियो
आरोप है कि जुबैर के परिवार के लोगों ने ही नाबालिग को कमरे में बंद कर जबरन उसका रेप कराया और उसकी वीडियो भी बनाई ताकि पीड़िता किसी के सामने मुंह ना खोल सके। परेशान पीड़िता ने कई बार शिकायत करने की कोशिश की तो जुबैर ने तमंचे के बल पर उसे धमकाते हुए परिवार को खत्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बोला अच्छा होगा धर्मांतरण कर लो।
पीड़िता की मां को भेजा गया जेल
ये सारी कहानी पीड़िता ने अपने पिता को बताई तो एक बार फिर पैसों और मकान का लालच देते हुए धर्मांतरण को बोला गया, जिसे मन कर दिया गया और पिता ने जुबैर सहित मां बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने अब तक जुबैर और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य 4 की तलाश में जुटी है।
धर्मांतरण के लिए दिया पैसों और मकान का लालच
पूरे मामले मे 16 साल की नाबालिग पीड़िता का कहना है, ‘हमारे घर के सामने रहने वाले जुबैर खान नाम के लड़के ने मेरे साथ बलात्कार किया है। इसमें उसकी मां और चारों बहने भी शामिल थीं। मेरी मां का भी हाथ है। इन लोगों ने मुझे लालच दिया कि की तुझे मस्जिद से चंदा इकट्ठा करके 20 लाख रुपए और मकान देंगे। मेरी वीडियो भी बनाई हुई है, जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि अगर कोई सवाल उठाये तो जान से मार देंगे।’
डेढ़ साल से करता रहा बलात्कार
पीड़िता ने कहा, ‘पिछले डेढ़ साल से जुबैर मेरे साथ बलात्कार करता आ रहा है। मेरी मां के साथ नाजायज सम्बंध जुबैर खान और उसके परिवार के साथ थे। सारे काम में मम्मी की सलाह थी। नाबालिग पीड़िता का कहना है कि अब मैं चाहती हूं की उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे इंसाफ मिले क्योंकि मेरी मां ने ही कराया मेरें साथ जो भी कराया है।’





