शर्मनाक वारदात: कमरे में महिला मजदूर को बुलाया, गेट लॉक कर अलीम-हरिश्चंद ने दांत से काटा और किया घिनौना काम

31Views
शर्मनाक वारदात: कमरे में महिला मजदूर को बुलाया, गेट लॉक कर अलीम-हरिश्चंद ने दांत से काटा और किया घिनौना काम

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मजदूरी का झांसा देकर एक महिला को निर्माणाधीन मकान में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

यह घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के गोविंद चौराहा के पास मढ़िया मोहल्ले की बताई जा रही है। पीड़िता करीब 35 वर्ष की है और तालपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। महिला का पति लंबे समय से बीमार है, जिस कारण वह रोज काम की तलाश में निकलती थी।

परिजनों के अनुसार, 20 दिसंबर को महिला मजदूरी की तलाश में खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने 500 रुपये दिहाड़ी का लालच देकर उसे गोविंद चौराहा के पास एक निर्माणाधीन मकान पर ले गया। वहां पहले से मौजूद मकान मालिक अलीम और उसके साथी हरिश्चंद ने उसे कमरे में भेजकर दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती की।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।

इसके बाद परिजन महिला को लेकर नवाबाद थाने पहुंचे और तहरीर दी। महिला के देवर ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply