रात 2 बजे गौरव के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी रूबी तभी पति ने मरी एंट्री और कटर मशीन से काटे टुकड़े-टुकड़े फिर अलग-अलग जगह फेंके

33Views
रात 2 बजे गौरव के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी रूबी तभी पति ने मरी एंट्री और कटर मशीन से काटे टुकड़े-टुकड़े फिर अलग-अलग जगह फेंके

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक जूता कारोबारी की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। राहुल नाम का यह शख्स अपनी पत्नी रूबी और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी जीवनसाथी ही उसके जीवन की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाएगी। रूबी का दिल मोहल्ले के ही एक युवक गौरव पर आ गया था और दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहे थे।

17-18 नवंबर की उस भयावह रात को रूबी ने गौरव को घर पर बुला लिया। रात करीब 2 बजे जब राहुल अचानक घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अंतरंग स्थिति में पकड़ लिया। गुस्से में झगड़ा शुरू हुआ, लेकिन प्रेम में पागल रूबी ने पास रखी लोहे की रॉड उठाई और राहुल के सिर पर वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सबसे बड़ी समस्या थी शव को गायब करने की। गौरव ने एक कटर मशीन लाकर दोनों ने मिलकर राहुल के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। पहले सिर अलग किया, फिर हाथ-पैर काटे। रूबी ने बाजार से दो बड़े बैग खरीदे। एक बैग में सिर और अंग भरकर उसे करीब 50 किलोमीटर दूर गंगा नदी के राजघाट क्षेत्र में बहा दिया गया, जबकि धड़ को दूसरे बैग में डालकर पास के एक खेत में फेंक दिया।

अपने आपको बचाने के लिए रूबी ने 24 नवंबर को थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 15 दिसंबर को पुलिस को एक खेत से बिना सिर और अंगों वाली सड़ी-गली लाश मिली। शुरुआत में पहचान मुश्किल थी, लेकिन मृतक के हाथ पर टैटू से कुछ सुराग मिला। पुलिस ने रूबी को बुलाकर कपड़े दिखाए, लेकिन उसने पहचानने से इनकार कर दिया।

हालांकि अपराधी कितना भी चालाक बने, कुछ न कुछ सबूत छोड़ ही जाता है। जांच में रूबी के फोन से एक फोटो बरामद हुई जिसमें राहुल ठीक उन्हीं कपड़ों में उसके साथ था, जिन्हें वह पहचानने से मना कर रही थी। इसी सबूत के आधार पर सख्त पूछताछ हुई और रूबी टूट गई। उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रूबी और गौरव दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। संभल पुलिस अधीक्षक ने इस अंधे कत्ल के मामले का सफल खुलासा किया है।

Leave a Reply