जिस महिला से की लवमैरिज वह दूसरे से सेट हो गई, पति बोला-प्रेमी के चक्कर में मुझे नीले ड्रम में जमा देगी

1View

यूपी के मेरठ में प्रेम-प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले जिस महिला को भगाकर युवक ने शादी की थी, वह कुछ दिन बाद दूसरे युवक के प्रेम में पड़ गई। अब उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है। 

जिस महिला से की लवमैरिज वह दूसरे से सेट हो गई, पति बोला-प्रेमी के चक्कर में मुझे नीले ड्रम में जमा देगी

यूपी में प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया। तीन साल पहले एक युवक को महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह भगाकर ले आया और फिर उससे शादी कर ली। दोनों खुशी-खुशी रहने लगे, लेकिन ये खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। इसी दौरान महिला दूसरे युवक से सेट हो गई। दोनों के प्रेम-प्रसंग के मामले बढ़े तो उसके पति ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बता दिया। उसने कहा, मेरी पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग हैं। वह प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास कर चुकी है। आशंका है कि वह उसे मारकर नीले ड्रम में जमा देगी। वहीं गुरुवार को थाने पहुंची महिला प्रेमी के साथ जाने की ही जिद पर अड़ी रही। चर्चा है कि प्रेमी भी उससे दूरी बना रहा है।

कस्बा निवासी युवक ने करीब सात साल पहले बागपत के एक गांव निवासी युवती से घर से भागकर प्रेम विवाह रचाया था। इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए। बताया कि चार साल पहले युवक की पत्नी का प्रेम प्रसंग कस्बा निवासी एक अन्य युवक से हो गया। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश तक रच डाली। इसी डर के चलते उसने पत्नी को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब महिला का प्रेमी भी उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा और कस्बे से फरार हो गया। आखिरकार गुरुवार को मामला सरूरपुर थाने पहुंचा। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसके पति ने तहरीर थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

घर में रखे 20 हजार लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती

वहीं दूसरी ओर अमरोहा में 20 हजार रुपये लेकर घर से निकली युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले में भाई ने प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गांव में प्रेमीयुगल के कोर्ट मैरिज किए जाने का भी चर्चा है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां पर रहने वाले एक किसान की बेटी का प्रेम-प्रसंग क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से छिपकर मिलते थे। बीते दिनों प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर परिजनों ने युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी।

एफआईआर के मुताबिक मंगलवार दोपहर में लगभग 12 बजे युवती किसी बहाने से घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन गांव के अलावा रिश्तेदारी में उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, तलाश के बीच प्रेमी भी घर से गायब मिला। शक होने पर परिजनों ने घर आकर अलमारी चेक की तो उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब मिले। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सुमित के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply