गोरखपुर में एक महिला ने पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी की पहली रात पति जेठानी के कमरे से निकले थे और बाद में उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा।

प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने पति पर, उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पति, जेठानी और जेठ पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि 5 माह पहले उसका निकाह हुआ था। विदाई के बाद ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन रात भर कमरे में पति का इंतजार करती रही, लेकिन वो नहीं आए। सुबह देखा कि वो जेठानी के कमरे से निकल रहे हैं। शिकायत करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बेलीपार थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि, उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद वह पति के साथ अहमदाबाद चली आई, जहां जेठ और जेठानी रहते हैं। जेठ का कपड़े का व्यवसाय है। इस सिलसिले में वह बड़ौदा रहते हैं। अहमदाबाद में पहली रात मैं अपने कमरे में सोने गई और पूरी रात पति का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आए। सुबह मैंने उन्हें जेठानी के कमरे से निकलते देखा तो मुझे शक हुआ। पूछने पर पति ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन यह सिलसिला आगे भी चलता रहा। एक दिन दोनों को मैंने रंगे हाथ पकड़ लिया।
77 किमी. 56 स्टेशन; दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी मजेंटाइसकी शिकायत अपने जेठ से की तो तीनों ने मिलकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। हर रोज मेरे साथ क्रूर व्यवहार किया जाने लगा। इस बात की शिकायत मैंने अपने माता-पिता से की, परिजन अहमदाबाद आए और ससुराल वालों से बातचीत की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अंततः 20 अक्टूबर 2025 को मैंने अहमदाबाद छोड़ दिया और अपने मायके चली आई, तब से मैं यहीं रह रही हूं। जबकि मेरे पिता ने दहेज में नगद के अलावा अन्य सामान भी दिया था।
महिला की शिकायत पर बेलीपार थाने में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी का कहना है कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के लिए आरोपी पक्ष को भी बुलाया जाएगा , जरूरत पड़ी तो पुलिस टीम अहमदाबाद भी जाएगी।





