मोहल्‍ले के कुत्‍ते ने मुर्गी खा ली, गुस्‍साए तांत्रिक ने पटक-पटककर अधमरा कर दिया

31Views

झांसी: यूपी के झांसी में एक तांत्रिक ने कुत्‍ते को पटक-पटककर इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। दरअसल, कुत्‍ते ने तांत्रिक की मुर्गी खा ली थी इससे वह नाराज था। पहले उसने कुत्‍ते को पकड़कर डंडे से मारा। फिर पूंछ पकड़कर तीन बार जमीन पर पटक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा मामला सिद्धेश्‍वर नगर का है। यहां रहने वाला दीनदयाल झाड़-फूंक का काम करता है। उसने कुछ मुर्गियां पाल रखी हैं। 4 जनवरी को एक कुत्‍ते ने एक मुर्गी मार दी थी। यह बात मालूम चलने पर दीनदयाल नाराज हो गया। उसने कुत्‍ते का पकड़कर घर में बंद कर दिया। फिर बाहर निकालकर इतना मारा कि उसकी हड्डियां टूट गईं। पूरी घटना मोहल्‍ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस से पूछताछ में दीनदयाल में बताया कि कुत्‍ता उसकी मुर्गी को पकड़कर खा गया था। इस वजह से उसे गुस्‍सा आ गया। उसने झाड़ फूंक की बात से इन्‍कार कर दिया। मोहल्‍ले के लोगों ने तांत्रिक की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दीनदयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Leave a Reply