टीचर ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, कोचिंग में एक महीने तक किया रेप

99Views
टीचर ने 10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, कोचिंग में एक महीने तक किया रेप

कानपुर में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक ने संस्थान में ही 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर एक माह से उसका शोषण करता रहा। डरी-सहमी छात्रा ने गुरुवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।

यूपी के कानपुर से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। किदवईनगर में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक ने संस्थान में ही 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर एक माह से उसका शोषण करता रहा। डरी-सहमी छात्रा ने गुरुवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी किदवईनगर स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। इसी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक देवेंद्र पटेल इलाके में ही ब्राइट कोचिंग इंस्टीट्यूट भी चलाता है। उनकी बेटी उसकी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। गुरुवार सुबह पत्नी ने बेटी से कोचिंग जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई। बताया कि पिछले माह देवेंद्र पटेल ने बहला-फुसलाकर कोचिंग में ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

बेटी ने विरोध किया तो माता-पिता और छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेटी से कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। इससे बेटी डर गई और देवेंद्र उसका शोषण करता रहा। गुरुवार को वह कोचिंग पहुंचे तो देवेंद्र ने बेटी को ही झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने किदवईनगर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पिता की तहरीर पर कोचिंग संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

डरी-सहमी छात्रा ने छोड़ दी थी कोचिंग

छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले एक माह से बेटी गुमसुम रहती थी। किसी से ठीक से बात तक नहीं करती थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी के साथ उसी के शिक्षक ने घिनौना कृत्य किया था। पत्नी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी तो वह भी आनन फानन घर आए और बेटी की बात सुनने के बाद कोचिंग संचालक के पास पहुंचे। उसने उल्टा उन्हें ही धमकाया। पीड़िता का कहना था कि शिक्षक जब भी मौका पाता था, उसे कोचिंग के बाद बैठा लेता था और अकेला पाकर दुष्कर्म करता था। इससे तंग आकर वह एक हफ्ते से कोचिंग नहीं जा रही थी। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार राम ने बताया कि कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे जेल भेजने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

Leave a Reply