
यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक विवाहिता ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति मारपीट कर अश्लील वीडियो दिखा कर आप्रकृतिक संबंधा बनाता था। पति बोला कि अब मुंह न दिखाना। तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
गोमतीनगर विस्तार थाने में एक विवाहिता ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि इंदिरानगर के चाांदन निवासी युवक से साल 2022 में शादी हुई थी। पिता ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बावजूद पति व सास बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। साथ ही एक प्लाट की मांग करने लगे। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। पति व सास अक्सर मारपीट करते थे। सितंबर 2025 में पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। काफी समय मायके में रहकर उसने इलाज कराया।
आरोप लगाया कि उसका पति गंदे वीडियो दिखाकर आप्रकृतिक संबंध बनाता था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि वह बेटे को लेकर दुकान पर गई थी। जहां उसने तीन बार तलाक कहकर भगा दिया और कहा कभी दोबारा अपनी शक्ल न दिखाना। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।





