लड़की को नशीली चीज खिलाई, गांव ले जाकर किया गैंगरेप; दो चचेरे भाई गिरफ्तार

2Views
लड़की को नशीली चीज खिलाई, गांव ले जाकर किया गैंगरेप; दो चचेरे भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उरई जिले में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां दो चचेरे भाइयों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों भाइयों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल दिया गया। पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा रही है।

मामला उरई के कांच कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव की रहने वाली लड़की के पिता ने एट थाने में मंगलवार रात तहरीर दी। इस तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि थाना एट क्षेत्र के अकोढ़ी बैरागढ़ गांव के रहने वाले ऋषि पटेल और उसके चचेरे भाई सिदार्थ पटेल ने दो दिन पहले उनकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दिया। अचेत हालत में दोनों लड़कों ने उनकी बेटी को अपने गांव ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह होश में आने के बाद लड़की जब घर आई तब उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया।

इसके बाद परिवार ने थाने पर शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों लड़के बैरागढ़ रोड बाबा की कोठी के पास खड़े हैं। वे कहीं भागने की फिराक में थे तभी पुलिस ने दबिश् देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस, तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply