लड़की को चाउमीन, मैगी, पिज्जा, खाने का ऐसा लगा चस्का की आँतों में ही हो गया छेद, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए लड़की की जान

10Views

यूपी के अमरोहा में फास्ट फूड के शौक में 11 वीं की एक छात्रा जिंदगी की जंग हार गई। आंतों में इंफेक्शन होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में मृतका को सुपुर्देखाक कर दिया गया है।

लड़की को चाउमीन, मैगी, पिज्जा, खाने का ऐसा लगा चस्का की आँतों में ही हो गया छेद, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए लड़की की जान

16 वर्षीय लड़की अमरोहा के एक मोहल्ले में रहती थी। वह शहर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज्जा, बर्गर खाने का शौक था। वह रोजाना बाजार से फास्ट फूड मंगाकर खाना खाती थी। करीब डेढ़ महीने पहले पेट दर्द की शिकायत पर तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी आंतों में छेद हैं और उसकी दो आंत आपस में चिपकी हुई हैं। इस बीमारी से छात्रा का पांचन तंत्र बेहद कमजोर हो गया था। 30 नवंबर को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए थे।

इसी बीच चार दिन पहले फिर से छात्रा की तबियत बिगड़ने लगी, पेट में बेतहाशा दर्द और कमजोरी बढ़ने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए और वहां एम्स में भर्ती करा दिया। एम्स में भर्ती होने के बाद उपचार मिलने से उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ, इसके बाद पेट का दर्द कुछ कम हुआ चलने फिरने लगी।

डॉक्टरों से तबियत में सुधार होने का आश्वासन मिलने पर परिजनों को उम्मीद बंधी थी कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाएगी लेकिन रविवार देर रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और सोमवार सुबह छात्रा की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत का कारण हार्ट फेल बताया। इसके पीछे तर्क दिया कि उसके शरीर में बल्ड का सर्कुलेशन कम हो गया था। आंतों से बढ़ा इंफेक्शन फेफड़ों तक फैल गया और दिल तक खून ले जाने वाली नसें ब्लॉक हो गईं। छात्रा के मामा ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी मौत का कारण फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन बताया है।

क्या बोले डॉक्टर

अमरोहा सीएचसी के डॉक्टर इरदीस ने कहा कि बच्चों में बढ़ती फास्ट फूड की आदत जानलेवा साबित हो सकती है। लगातार जंक फूड का पाचन तंत्र को कमजोर बनाता है। जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें, ज्यादा सेवन से नतीजे खतरनाक हो सकते हैं।

Leave a Reply