‘मिस्‍टर KKR, जनता जीरो बना देगी’, IPL में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर को लेने पर भड़के देवकी नंदन ठाकुर

4Views

एक कथा के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, हमने कहा था कि बांग्‍लादेश का कोई प्‍लेयर नहीं आना चाहिए। हमने सर्च करवाया, मात्र एक है जो आईपीएल में खरीदा गया है।

‘मिस्‍टर KKR, जनता जीरो बना देगी’, IPL में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर को लेने पर भड़के देवकी नंदन ठाकुर
IPL में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर को जगह देने पर भड़के देवकी नंदन ठाकुर

मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान को सीधे-सीधे चेतावनी दी है। मामला केकेआर में एक बांग्‍लादेशी खिलाड़ी को खेलने का मौका देने का है। देवकी नंदन ठाकुर का कहना है कि भारत में किसी बांग्‍लादेशी ख‍िलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अगर शाहरुख खान उस खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं करते तो हिंदू केकेआर का बहिष्‍कार करें।

एक कथा के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, हमने कहा था कि बांग्‍लादेश का कोई प्‍लेयर नहीं आना चाहिए। हमने सर्च करवाया, मात्र एक है जो आईपीएल में खरीदा गया है। जानते हो किसने खरीदा है? यहीं रहता है तुम्‍हारी मुंबई में। एक टीम का मालिक है वह। हमने सुना है उसका प्रेम पाकिस्‍तान से बहुत है। हमने सुना है उसका प्रेम ऐसे लोगों से ही बहुत है जो हिंदुओं को दुख दें।

यूपी में रिटायरमेंट से एक दिन पहले बिजली विभाग का असिस्‍टेंट अकाउंटेंट बर्खास्‍त, 11 लाख जुर्माना भीउन्‍होंने आगे कहा, ‘खैर हम इस विषय पर बात नहीं करना चाहते। लेकिन हम इस कथा में बैठकर उससे यह कह देना चाहते हैं कि अगर तुम्‍हें हिंदुओं से प्रेम है, अगर तुम्‍हें भारत से प्रेम है और अगर हिंदुओं के मरने का दुख तुमको भी है। उस छह बरस की बच्‍ची को जलाए जाने का दुख तुमको भी है तो मिस्‍टर केकेआर उस बांग्‍लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से निकाल कर बाहर करो। तुरंत बाहर करो।’

उन्‍होंने बहिष्‍कार की धमकी देते हुए कहा, ‘अगर वह खिलाड़ी तुम्‍हारी टीम में रहा तो मजबूर हो जाएंगे हम तुम्‍हारी टीम का बहिष्‍कार करने के लिए और उस खिलाड़ी को बांग्‍लादेश वापस भेजने के लिए।’ इसके बाद उन्‍होंने पंडाल में बैठे लोगों से पूछा, ‘कौन कौन चाहता है केकेआर मैनेजमेंट उस सदस्‍य को वापस बांग्‍लादेश भेजे? दोनों हाथ उठाकर बताइए।’

इसके बाद उन्‍होंने शाहरुख खान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘और मिस्‍टर केकेआर भूलना मत तुमको इन्‍हीं हिंदुस्‍तानियों ने हीरो बनाया है। जो हीरो बना सकता है वह जीरो भी बना सकता है। इस बात को भूलना नहीं। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है वह बांग्‍लादेशी। और वह पैसा कहां जाएगा, वह पैसा प्रयोग कहां होगा। तमाम हिंदू मारे जाएंगे।

हिंदुस्‍तान में अपने आपको हीरो कहने वाला। ए हिंदुओ! तुम्‍हारा जमीर जिंदा है कि… अगर केकेआर ने उस खिलाड़ी को वापस नहीं किया तो खेला होबे, बहुत बड़ा खेला होबे। समय है संभल जाओ, समय है सुधर जाओ, वरना समय उलटी दिशा में बहने लगेगा। और तब तुम्‍हें कोई नहीं बचा पाएगा, कोई भी नहीं।’

Leave a Reply